इस post में ऐसे hindimuhavare बताये जा रहे हैं जो कि आ से शुरू होते है और यह हमारी कोशिश है कि आ से शुरू होने वाले सभी प्रमुख hindimuhavare को इस post में cover किया जा सके |
आ से शुरू दो शब्दों वाले hindi muhavare :
1. आँख उठाकर न देखना : अर्थ – ध्यान न देना या उपेक्षा करना
2. आँख उठाना : अर्थ – देखना या देखने की हिम्मत करना
3. आँख चढ़ना : अर्थ – क्रोध के लक्षण होना
4. आँख चुराना : अर्थ- छिपना, सामने न आना या कतराना
5.आँख चूकना : अर्थ – लापरवाही करना
6. आँख चौंधियाना : अर्थ – आँखों में चमक और चकाचौंध छा जाना
7. आँख डबडबाना : अर्थ – आंसू आ जाना
8. आँख तरेरना : अर्थ – गुस्से से देखना
9. आँख झपकना : अर्थ – नींद में आना
10. आँख झुकना : अर्थ – झेंपना या शर्मा जाना
11. आँख दिखाना : अर्थ – गुस्सा करना
12. आँखों देखा : अर्थ – खुद का देखा हुआ
13. आँख टिमटिमाना : अर्थ – पलकें झपकाना या झपकी लेना
14. आँख निकलना : अर्थ – गुस्से से देखना
15. आँख पसारना : अर्थ – दूर तक देखना या किसी का इन्तजार करना
16. आँख पथराना : अर्थ – इन्तजार करते करते थक जाना
17. आँख फटना : अर्थ – आश्चर्यचकित होना
18. आँख फड़कना : अर्थ – भले बुरे का शकुन होना
19. आँखें बिछाना : अर्थ – किसी का आदरसत्कार करना
20. आँखें फेरना : अर्थ – किसी के खिलाफ हो जाना
21. आँखें फोड़ना : अर्थ – आँखों की रौशनी खराब करना
22. आँखे मटकाना : अर्थ – नखरे करना
23. आँख मारना : अर्थ – इशारा करना
24. आँख लगना : अर्थ – नींद आना या प्यार हो जाना
25. आँख लड़ना : अर्थ – मोहब्बत होना
26. आँख ललचाना : अर्थ – देखने का मन करना
27.आँख सेंकना : अर्थ – देख कर मजे लेना
28. आँखे जलना : अर्थ – कष्ट होना
29. आँखे तरसना : अर्थ – देखने को उत्सुक होना
30. आंते कुलबुलाना : अर्थ – बहुत भूख लगना
31. आंसू पोछना : अर्थ – दिलासा देना
32. आंधी के आम : अर्थ – सस्ती चीज होना
33. आग उगलना : अर्थ – असहनीय बाते करना
34. आग बरसाना : अर्थ – बहुत क्रोधित होना या बहुत गर्मी देना
35. आग बुझाना : अर्थ – झगड़ा शांत करना
आ से शुरू तीन शब्दों वाले hindi muhavare
36. आँख उलट जाना : अर्थ – मरने के समीप होना
37. आँख ऊपर न उठना : अर्थ – शर्म के कारण नजर न उठाना
38. आँख से ओझल : अर्थ – सामने दिखाई न देना
39. आँख का तारा : अर्थ – बहुत प्यारा
40. आँख का कांटा : अर्थ – नापसंद व्यक्ति
41. आँख कान खुले रखना : अर्थ – ध्यान से देखना और सुनना
42. आँख का पानी : अर्थ – शर्म या लज्जा
43. आँख गड़ जाना : अर्थ – लालच होना या कुदृष्टि होना
44. आँखें खुलना या खोलना : अर्थ – होशियार होना या नींद खुलना
45. आँख चुरा कर : अर्थ – छिप कर कुछ करना
46. आँख जमीं से लगना : अर्थ – शर्म के कारण नीचे देखना
47. आँख टंग जाना : अर्थ – मृत्यु निकट होना
48. आँख फाड़कर देखना : अर्थ – घूर कर देखना
49. आँख भर आना : अर्थ – आँख में आंसू आ जाना
50. आँख मूँद कर : अर्थ – निश्चिंत होकर
51. आँख में गड़ना : अर्थ – बुरा लगना
52. आँख लाल करना : अर्थ – गुस्सा करना
53. आँख सीधी करना : अर्थ – दोस्ती या मेलमिलाप करना
54. आँख टेड़ी करना : अर्थ – दुश्मनी मानना
55. आगा पीछा देखना : अर्थ – भले बुरे का विचार करना
56. आँखे खोलकर देखना : अर्थ – गौर से देखना
57. आँखे गीली होना : अर्थ – आँखों में आंसू आना
58. आँखे गोल होना : अर्थ – आश्चर्य होना
59. आँखे खुली रहना : अर्थ – आश्चर्य होना
60. आँखे प्यासी होना : अर्थ – देखने की इच्छा होना
61. आँखे मूँद लेना : अर्थ – जानबूझकर किसी गलत काम को होने देना
62. आँखों का उजाला : अर्थ – बहुत ही प्रिय होना
63. आँखों में खटकना : अर्थ – दुश्मनी होना
64. आंच न आने देना : अर्थ – नुकसान न होने देना
65. अंटी गर्म होना : अर्थ – धन या पैसा मिलना
66. आग ठंडी पड़ना : अर्थ – गुस्सा शांत हो जाना
67. आग बबूला होना : अर्थ – अत्यंत क्रोधित होना
68. आग से खेलना : अर्थ – खतरनाक काम करना
69. आगे पीछे फिरना : अर्थ – चापलूसी करना
70. आटा गीला होना : अर्थ – मुसीबत आ जाना
71. आज कल करना : अर्थ – टाल मटोल करना
72. आटे में नमक : अर्थ – इतना कम की जाना न जा सके
73. आसमान टूट पड़ना : अर्थ – अचानक कोई आफत आ जाना
74. आस्तीन का सांप : अर्थ – ऐसा व्यक्ति जो ऊपर से मित्र और अन्दर से शत्रु हो
75. आसमान में उड़ना : अर्थ – अपनी सामर्थ्य से बाहर जाना
76. आसमान पर थूकना : अर्थ – अच्छे लोगों की इज्जत न करना
आ से शुरू चार शब्दों वाले hindi muhavare
77. आँख पर पर्दा पड़ना : अर्थ- बुद्धि भ्रष्ट होना
78. आँख पर पट्टी होना : अर्थ – दिखाई न देना या लापरवाह और मूर्ख होना
79. आँख नीली पीली करना : अर्थ – ज्यादा नाराज होना
80. आँख में आँख डालना : अर्थ – बिना डरे देखना
81. आँख का पानी मारना : अर्थ – लज्जाहीन या बेशर्म होना
82. आँख का काजल चुराना : अर्थ – बहुत सफाई से चोरी करना
83. आँखों में धुल झोकना : अर्थ – धोका देना
84. आँखों से लहू टपकना : अर्थ – बहुत दुःख होना
85. आकाश के तारे तोड़ना : अर्थ – असम्भव कार्य करना
86. आकाश पाताल एक करना : अर्थ – सारे प्रयास करना
87. आग पर घी डालना : अर्थ – गुस्से को और भड़काना
88. आग पर पानी डालना : अर्थ – गुस्से को शांत करा देना
89. आग फूस का बैर : अर्थ – स्वाभाविक दुश्मनी होना
90. आँखे चरों तरफ होना : अर्थ – हर बात का ध्यान रखना
91. आँखे बंद कर लेना : अर्थ – मृत्यु होना या मुंह फेर लेना
92. आँखों से पर्दा हटना : अर्थ – ज्ञान हो जाना या पता चल जाना
93. आधा तीतर आधा बटेर : अर्थ – न इधर का न उधर का या बेमेल होना
94. आपे में न रहना : अर्थ – बहुत गुस्से में होना
95. आ बैल मुझे मार : अर्थ – जानबूझकर कर मुसीबत में पड़ना
96. आस्तीन में सांप पालना : अर्थ – अपने ही दुश्मन को पालना
97. आसमान सिर पर उठाना : अर्थ – शोर मचाना या उपद्रव करना
आ से शुरू पांच शब्दों वाले hindi muhavare
98. आँख बंद करके काम करना : अर्थ – बेसुध होकर काम करना
99. आँखों आँखों में बात होना : अर्थ – इशारों में बात करना
100. आँखों के आगे अँधेरा छाना : अर्थ – सब कुछ शून्य हो जाना और कुछ समझ न आना
101. आटा दाल की फ़िक्र होना : अर्थ – कमाने खाने की चिंता होना
102. आह भर कर रह जाना : अर्थ – कुछ न कर पाना
103. आग लगा कर तमाशा देखना : अर्थ – झगड़ा करा कर मजे लेना
आ से शुरू छ: शब्दों वाले hindi muhavare
104. आटा दाल का भाव मालूम न होना : अर्थ – सांसारिक ज्ञान न होना
105. आम के आम गुठलियों के दाम : अर्थ – दोगुना लाभ होना
106. आसमान से गिरा खजूर में अटका : अर्थ – एक मुसीबत से निकलते ही दूसरी में फसना
इस प्रकार इस पोस्ट में हमने ऐसे hindimuhavare बताये हैं जो आ से शुरू होते हैं | अन्य मुहावरे और उनका अर्थ जानने के लिए हमारे साथ बने रहिये |