अ से शुरू होने वाले हिन्दी मुहावरे hindi muhavare :
इस post में हम आपको ऐसे hindimuhavare बताने जा रहे हैं जो अ से शुरू होते हैं | हम इस पोस्ट में सामान्यत: उन सभी मुहावरों को cover करेंगे जो अ से शुरू होते हैं |
दो शब्दों वाले हिन्दी मुहावरे hindi muhavare
1. अंक भरना : अर्थ – गोद में भर लेना
2. अंकुरित होना : अर्थ – उगना या प्रारम्भ होना
3. अंकुश मानना : अर्थ – दवाब मानना
4. अंकुश रखना : अर्थ – दवाब में रखना
5. अंकित करना : अर्थ – छाप लगा देना या चित्रित करना या कुछ बनाना
6. अंग लगना : अर्थ – हजम होना शरीर को लगना
7. अंग लगाना : अर्थ – गले लगाना या पहनना
8. अंग फड़कना : अर्थ – लड़ने के लिए जोश के कारण शरीर में स्पंदन होना
9. अंगार उगलना : अर्थ – जली कटी सुनाना या कठोर बातें कहना
10. अंगुली करना : अर्थ – परेशान करना
11. आँचल पसारना : अर्थ – किसी से कुछ मांगना के लिए आशा करना
12. अंगूठा दिखाना : अर्थ – चिढाना या वक्त आने पर काम ना करना
13. अंटाचित होना : अर्थ – बेहोश होना या सुन्न हो जाना
14. अंटी काटना : अर्थ – जेब काटना
15. अंटी मारना : अर्थ – चाल चलना या कुश्ती का एक दांव मारना
16. अंत करना : अर्थ – समाप्त करना या नष्ट करना
17. अंत न पाना : अर्थ – रहश्य का पता न लगना
18. अंतड़ियाँ कुलबुलाना : अर्थ – तेज भूख लगना
19. अंधाधुंध लुटाना : अर्थ – बिना सोचे समझे खर्च करना
20. अंधा बनाना : अर्थ – धोखा देना या मूर्ख बनाना
21. अंध भक्त : अर्थ – बिना सोचे समझे किसी के प्रति भक्ति रखना
22. अंधेर करना : अर्थ – अन्याय करना
23. अँधेरे उजाले : अर्थ – वक्त बेवक्त सुख दुःख में
24. अंधेर नगरी : अर्थ – जहां बहुत अन्याय होता हो
25. अक्ल दौड़ना : अर्थ – गहराई से सोचना या बुद्धि लगाना
26. अनसुनी करना : अर्थ – ध्यान न देना
तीन शब्दों वाले हिन्दी मुहावरे hindi muhavare
27. अंग अंग टूटना : अर्थ – बदन में दर्द होना
28. अंग अंग खिलना : अर्थ – जवानी आना
29. अंगारों पर लोटना : अर्थ – दुःख सहना या क्रोध से लाल होना
30. अंगूठी का नगीना : अर्थ – सही या उचित जोड़ा बनना
31. अंड बंड करना : अर्थ – गड़बड़ करना या गायब कर देना
32. अंटी पर चढना : अर्थ- वश में आना
33. अंतिम घड़ियाँ गिनना : अर्थ – मरणासन्न होना
34. अंतिम सांस लेना : अर्थ – मरणासन्न होना
35. अँधेरे में टटोलना : अर्थ – अस्पष्ट स्तिथि में भी पता लगाने का प्रयास करना
36. अँधेरे में रखना : अर्थ – सही स्तिथि ना बताना
37. अंधे की लाठी : अर्थ – एक ही सहारा होना
38. अक्ल का दुश्मन : अर्थ – बेवकूफ या मूर्ख
39. अक्ल मारी जाना : अर्थ – कुछ समझ में न आना या घबरा जाना
40. अकंटक राज्य करना : अर्थ – बिना किसी विरोध के काम करना
41. अधर में झूलना : अर्थ – अधूरा रह जाना
42. अगर मगर करना : अर्थ – टाल मटोल करना
43. अपना किया पाना : अर्थ – कर्म का फल पाना
44. अपना गीत गाना : अर्थ – अपनी बात कहना
45. अवसर हाथ आना : अर्थ – मौका मिल जाना
46. अफवाह गर्म होना : अर्थ – बहुत चर्चा में होना
चार शब्दों वाले हिन्दी मुहावरे hindi muhavare
47. अंधे के आगे रोना : अर्थ – न सुनने वाले को अपनी परेशानी बताना
48. अंजर पंजर ढीला करना : अर्थ – अच्छी तरह पिटाई कर देना या किसी काम से थका देना
49. अम्बर के तारे गिनना : अर्थ – असम्भव काम करने का प्रयास करना
50. अँधेरे में तीर मारना : अर्थ – व्यर्थ प्रयास करना
51. अँधेरे घर का उजाला : अर्थ – अकेला पुत्र होना
52. अंग ढीला पड़ जाना : अर्थ – थक जाना या शिथिल हो जाना
53. अंगारों पर पैर रखना : अर्थ – जानबूझकर नुकसान उठाना या खतरे का काम करना
54. अंतड़ियों में बल पड़ना : अर्थ – पेट या आँतों में दर्द होना
55. अक्ल का अंधा होना : अर्थ – मूर्ख होना
56. अक्ल चक्कर में आना : अर्थ – हैरत में आ जाना
57. अक्ल घास चरने जाना : अर्थ – बुद्धि का काम ना करना
58. अक्ल पर पत्थर पड़ना : अर्थ – बुद्धि खराब हो जाना
59. अक्लमंद की दुम बनना : अर्थ – अपने को बहुत होशियार समझना
60. अक्ल के घोड़े दौड़ाना : अर्थ – कल्पना करना
61. अक्ल की गाँठ खुलना : अर्थ – समझ में आ जाना, बुद्धि का काम कर जाना
62. अतीत की मिट्टी खोदना : अर्थ – पुरानी बातों को निकलना
63. अढ़ाई दिन की हुकूमत : अर्थ – कुछ समय का अधिकार होना
64. अवसर हाथ से जाना : अर्थ – मौका खो देना
65. अरमानो पर पानी फिरना : अर्थ – इच्छाओ का पूरा न होना
66. अपने हाथों कब्र खोदना : अर्थ – अपनी मृत्यु का कारण खुद बनना
67. अपनी खिचड़ी अलग पकाना : अर्थ – सबसे अलग रहना
68. अपने पांव कुल्हाड़ी मारना : अर्थ – जानबूझकर संकट में पड़ना
पांच शब्दों वाले हिन्दी मुहावरे hindi muhavare
69. अपने पैरों पर खड़ा होना : अर्थ – अपने खर्चे खुद उठाना
70. अपने गिरेबान में मुंह डालना : अर्थ – अपनी हैसियत का ध्यान रखना
71. अपनी गली का शेर होना : अर्थ – अपने क्षेत्र में ताकतवर होना
72. अल्लाह को प्यारा हो जाना : अर्थ – मर जाना
73. अंधे कुएं की ओर दोड़ना : अर्थ – बेकार का प्रयास करना
74. अंधे के हाथ बटेर लगना : अर्थ – अयोग्य व्यक्ति को ऐसा कुछ मिल जाना जिसका वह पात्र न हो
75. अपने हाल में न रहना : अर्थ – होश में न रहना
76. अपने मुंह मिया मिठ्ठू बनना : अर्थ – अपनी तारीफ खुद ही करना
77. अरमान दिल में रह जाना : अर्थ – मन की बात मन में ही रह जाना
छ: शब्दों वाले हिन्दी मुहावरे hindi muhavare
78. अन्दर अन्दर कड़ाही में गुड़ पकना : अर्थ – गुप्त मंत्रणा होना
79. अक्ल के पीछे लाठी लेकर फिरना : अर्थ – बिना सोचे काम करना
80. अपना सा मुंह लेकर रह जाना : अर्थ – शर्मिंदा हो जाना
इस प्रकार इस पोस्ट में हमने ऐसे hindimuhavare बताये हैं जो अ से शुरू होते हैं | अन्य मुहावरे और उनका अर्थ जानने के लिए हमारे साथ बने रहिये |