hindimuhavare : इ से शुरू होने वाले 

इस post में ऐसे hindimuhavare बताये जा रहे हैं जो कि इ से शुरू होते है और यह हमारी कोशिश है कि इ से शुरू होने वाले सभी प्रमुख hindimuhavare को इस post में cover किया जा सके | 

इ से शुरू होने वाले मुहावरे

पहले हम आपको दो शब्दों से शुरू होने वाले hindi muhavare के बारे में बताएँगे :-

दो शब्दों वाले hindi muhavare

1. इज्जत कमाना :      अर्थ – नाम कमाना (Earning a name )

2. इज्जत करना  :       अर्थ – सम्मान करना ( to respect )

3. इज्जत पाना :                    अर्थ – प्रतिष्ठा प्राप्त करना ( gaining reputation )

4. इज्जत बेचना :                  अर्थ – प्रतिष्ठा गवाना ( lose reputation )

5. इज्जत रखना :                अर्थ – किसी की इज्जत बचाना ( save someone’s honor )

6. इल्लत पालना :                अर्थ – मुसीबत ले लेना ( taking the trouble )

7. इल्लत काटना :                अर्थ – किसी तरह मुसीबत हटाना ( troubleshooting )

8. इने गिने :                  अर्थ – थोड़े से ही ( a little bit )

9. इति होना :                अर्थ – समाप्त होना या अंत हो जाना   ( to finish )   

10. ईमान डिगना :            अर्थ – मन में बेईमानी आ जाना ( dishonesty comes in mind )

11. ईमान बेचना :             अर्थ – बेईमानी करना ( cheat )

तीन शब्दों वाले hindi muhavare

अब हम आपको ऐसे मुहावरे बताएँगे जो तीन शब्दों से शुरू होने वाले हैं :-

12. इधर उधर करना :            अर्थ – तितर बितर करना या गड़बड़ करना ( to disperse )

13. इधर उधर से :                अर्थ – कहीं से भी या किसी से भी ( from anywhere )

14. इधर उधर फिरना :             अर्थ – चारों तरफ घूमना ( moving around )

15. इशारे पर नाचना :             अर्थ – किसी के संकेत पर काम करना 

16. इशारों का गुलाम :             अर्थ – किसी की इच्छा पर काम करना 

17. ईंट तक बिकवाना :       अर्थ – सब कुछ ले लेना  ( take everything )

18. ईद का चाँद :              अर्थ – बहुत कम दिखाई देना ( barely visible )

19. ईमान का सौदा :          अर्थ – विश्वास से काम करना ( acting by faith )

20. ईमान से कहना :         अर्थ – सच कहना ( tell the truth )

चार शब्दों वाले hindi muhavare :-

अब हम आपको ऐसे मुहावरे बताएँगे जो चार शब्दों से शुरू होने वाले हैं :-

21. इज्जत पर पानी फेरना :         अर्थ – इज्जत बर्बाद करना 

22. इज्जत अपने हाथ होना :        अर्थ – मर्यादा में होना ( to be in moderation )

23. इज्जत पर हाथ डालना :         अर्थ – बेइज्जत करने की कोशिश करना ( try to insult )

24. इज्जत में बट्टा लगाना :       अर्थ – किसी की इज्जत खराब करना ( defame someone ) 

25. इधर उधर की बात :          अर्थ – अफवाह या बेबुनियाद बात ( rumor )

26. इधर उधर की लगाना :       अर्थ – चुगली करना ( backbiting )

27. इधर उधर की हांकना :       अर्थ – विषय पर बात न करना ( do not talk about topic )

28. इधर का उधर होना :         अर्थ – बदल जाना या उलट पुलट होना ( change )

29. इधर की उधर लगाना :       अर्थ – कान भरना या चुगली करना ( backbiting )

30. इधर कुआं उधर खायी :        अर्थ – दोनों तरफ संकट होना ( crisis on both side )

31. ईंट से ईंट बजाना :        अर्थ – विध्वंश करना ( destroy )

32. ईमान में फर्क आना :     अर्थ – दिल में बेईमानी आना ( dishonesty in mind )

33. ईश्वर को प्यारा होना :   अर्थ – मर जाना  ( to be dead ) 

पांच शब्दों वाले hindi muhavare :-

अब हम आपको ऐसे मुहावरे बताएँगे जो चार शब्दों से शुरू होने वाले हैं :-

34. इज्जत खाक में मिला देना :     अर्थ – इज्जत को डुबोना ( to sink the dignity )

35. इज्जत दो कौड़ी की करना :      अर्थ – इज्जत बर्बाद करना ( ruin the reputation )

36. इधर का न उधर का :        अर्थ – कहीं का ना होना ( to be nowwhere )

37. इधर की दुनिया उधर करना :     अर्थ – बहुत मेहनत करना ( working very hard ) 

छ: शब्दों वाले hindi muhavare :-

38. इस कान सुनना उस कान निकालना :     अर्थ – ध्यान ना देना ( to neglect )

39. इस हाथ देना उस हाथ लेना :        अर्थ – जैसा काम वैसा फल प्राप्त करना 

40. ईंट का जवाब पत्थर से देना :      अर्थ – कड़ा जवाब देना ( give a strong reply )

इस प्रकार इस पोस्ट में हमने ऐसे hindimuhavare बताये हैं जो इ से शुरू होते हैं | अन्य मुहावरे और उनका अर्थ जानने के लिए हमारे साथ बने रहिये |               

Leave a Comment